पैन गंगा (यह
गोदावरी नदी की सहायक नदी है ) नदी के किनारे निजाम संस्थान के अंतर्गत आने वाले पावनी नामक
गाँव में श्री स्वामी के सानिध्य में एक
यज्ञ का अनुष्ठान होता है. अनुष्ठान के
लिए अनेक याज्ञिक-जन दूर-दूर से आये हुवे थे. साथ ही दर्शन के उद्देश्य से भी भक्तों
के भी हुजूम के हुजूम आ रहे थे. मुक्त-हस्त से सबको अन्न-प्रसादी की व्यवस्था मानो
स्वयं दत्त प्रभु ही कर रहे थे.
वहाँ पर एक मराठी
देशस्थ ब्राह्मण परिवार भी दर्शनार्थ आया हुवा था. बड़े-छोटे, बाल-वृद्ध, स्त्री-पुरुषों
से भरे इस परिवार में एक तरुण युवक भी था. पूरा परिवार स्वामी जी के दर्शन को जाता
था पर यह युवक उनके साथ नहीं जाता था.